spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इसकी भी प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री आर राजेश कुमार को परेड ग्राउण्ड के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के साथ ही निर्देश दिये कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए ताकि परेड ग्राउण्ड का उपयोग भविष्य के आयोजनों के लिए भी उपयोगी हो सके।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, जिलाधिकारी श्री आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. श्री जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता श्री कुलदीप कुमार, श्री सुरेश भट्ट के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img