spot_img
spot_img

डालनवाला में 4 दिन से पड़ी थी टैंक में लाश घरवाले उसी टैंक का पानी पी रहे थे 

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। शहर के बीचों-बीच डालनवाला क्षेत्र में एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां के लोगों को पता चला कि उनके घर के अंडरग्राउंड पानी के टैंक में उनके ही नौकर की लाश पड़ी है। इस बात का एहसास घरवालों को तब हुआ जब पानी के नलों से बदबू आनी शुरू हुई।

पुलिस के अनुसार समय 11:40 बजे सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना मिली की 12A मोहनी रोड दून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक घर के अंडरग्राउंड पानी के टैंक में एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी है।

इस सूचना पर तुरंत चौकी प्रभारी आराघर चीता मौके पर पहुंचा तो देखा एक व्यक्ति की डेड बॉडी पानी के अंडरग्राउंड टैंक के अंदर पानी में पड़ी थी। जिसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारी गणों को दी गई मौके पर तुरंत सीओ डालनवाला जूही मनराल व एसपी सिटी सरिता डोभाल पहुंचे व गहनता से छानबीन की। मृतक की डेड बॉडी को बाहर निकाल कर देखा तो मकान मालिक दिनेश आनंद ने अपने घरेलू नौकर गोपी ताती पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मॉल वेस्ट बंगाल उम्र 54 वर्ष के रूप में पहचान की।

उन्होंने बताया कि गोपी उनके पास पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर में दिखाई नहीं दे रहा था। हमने सोचा कि वह बिना बताए अपने गांव चले गया होगा क्योंकि वह अक्सर ऐसा पहले कई बार जा चुका था। गोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी था। दो-तीन दिनों से घर के पानी के नलों में पानी में बदबू आने लगी तो आज मेरे द्वारा टैंक की सफाई के लिए प्लंबर बुलाकर देखा गया तो गोपी की डेड बॉडी टैंक के अंदर पड़ी थी। मृतक गोपी का पंचायत नामा किया गया तो कोई जाहिर चोट के निशान नहीं है ।मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया है मृतक के परिजनों को सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल में सूचना दी गई है जो कि वहां से चल दिए हैं ।उनके पहुंचने के उपरांत मृतक का दाह संस्कार कराया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img