spot_img
spot_img

धामी के इस्तीफे के साथ ही उत्तराखंड में नई सरकार के गठन को लेकर मंथन शुरू

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा शासित सरकार का गठन होने जा रहा है हालांकि सरकार का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन वर्तमान धामी नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आज शाम कैबिनेट की बैठक है जिसके पास इसे भग कर दिया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल को बैठक के बाद अपना इस्तीफा दे देंगे।

धामी के इस्तीफे के साथ ही उत्तराखंड में नई सरकार के गठन को लेकर मंथन शुरू होगा। कई नाम इस दौड़ में शामिल है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है जबकि इस बार हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। अन्य नाम में धन सिंह रावत शामिल है जिनका नाम पहले भी नेतृत्व परिवर्तन के दौरान प्रमुखता से चर्चाओं में आया था।

हालांकि इस संबंध में फैसला दिल्ली से ही होना है और इसके लिए विधायक दल की बैठक के बाद सभी की राय लेने के लिए अब जरूर पीयूष गोयल व धर्मेंद्र प्रधान देहरादून पहुंच चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि आज शाम या फिर कल दिन तक उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के बारे में कोई राय बना ली जाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img