spot_img
spot_img

मूल पद पर योगदान न करना पड़ेगा भारी, होगा सेवा व्यवधान वेतन प्रतिबन्धित

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त एक्शन जारी हैं नगर पालिका मसूरी में बिना पद सृजन के नियमविरूद्ध कार्यरत नगर स्वास्थ्य अधिकारी को डीएम ने मूल पद हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित चिकित्सक 03 दिन के भीतर अपने मूल पद योगदान प्रस्तुत करेंगे ऐसा न करने पर सेवा में व्यवधान मानते हुए सेवा पुस्तिका में अंकन किया जाए तथा अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न किया जाए।
मसूरी में तैनात नगर स्वास्थ्य अधिकारी की लम्बे समय से मिल रही थी प्रश्नात्मक कार्यप्रणाली की शिकायतें। निकाय चुनाव में अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में व्यवधान उत्पन्न करने की भी शिकायत हो रही थी प्राप्त। साथ ही लोगों को परेशान करने की भी मिल रही थी शिकायत, वर्ष 2021 से मसूरी नगर पालिका परिषद मसूरी में अनाधिकृत रूप से कार्यरत थे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी। उप जिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद मसूरी भी स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यप्रणाली पर उठा चुके हैं सवाल। प्रशासकों के निकाय चुनाव के दृष्टिगत कार्य विभाजन कार्यों में आपत्ति उठाने सम्बन्धी शिकायत भी मिल रही थी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img