spot_img
spot_img

विधानसभा चकराता की दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

माननीय सामान्य प्रेक्षक के एल मीणा एवं पुलिस प्रेक्षक रोमिल बानिया द्वारा आत महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा अवगत कराया गया कि आज विधानसभा चकराता की दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई है, तथा शेष समस्त पोलिंग पार्टियां 18 अपै्रल 2024 को अपने गंतव्य स्थल को रवाना की जायेंगी। उन्होंने मा0 प्रेक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा हेतु 1 सखी बूथ बनाया गया है, जिसमें सभी महिला कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी मा0 सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक को दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक सुश्री झरना कमठान, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, प्रशिकक्षू आईएएस गौरी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img