Saturday, February 8, 2025
spot_img

ऋषिकेश की ओर से क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मंगलवार को प्रेम अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक ने सपरिवार भगवान शंकर का जलाभिषेक कर देवतुल्य कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनता व प्रदेशवासियों के सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान केक भी काटा गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, महावीर चमोली, आरती दुबे, निर्मला उनियाल, राहुल कुकरेती, माया घले आदि उपस्थित रहे।

वहीं, आवास विकास स्थित श्री हनुमान मंदिर में  अग्रवाल ने जन्मदिन व मंगलवार के अवसर पर दर्शन किए। यहां विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का आशीर्वाद मांगा।

कैलाश गेट में भजनगढ़ रोड स्थित आश्रम में कैबिनेट मंत्री ने कुष्ठरोगियों को फल व दैनिक उपभोग की वस्तुएं वितरित की और ईश्वर से उनपर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। इस मौके पर  अग्रवाल ने आश्रम परिसर पर ही फलदार, औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, राजेन्द्र थलवाल, सुजीत यादव, शिव कुमार गौतम, कविता शाह आदि उपस्थित रहे।

वहीं, देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में भाजपा मंडल ऋषिकेश की ओर से क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया और रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपका यह रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने के काम आएगा। इस मौके पर केक काटा गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालड़ा, पार्षद लव काम्बोज, अनिता तिवाड़ी, सरोज डिमरी, सीमा खुराना, सतीश पाल, हरीश तिवाड़ी, राकेश परछा, जितेंद्र अग्रवाल, दीपक बिष्ट, रविन्द्र बिरला, कपिल गुप्ता, जयंत शर्मा, माधवी गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय के कैंपस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की और जन्मदिन के मौके पर फलदार पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्राचार्य, प्रोफेसर्स, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, अभाविप नगर अध्यक्ष प्रवीण रावत, विवेक शर्मा, रमन अग्रवाल, त्रिलोक परमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं, गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश की ओर से देहरादून रोड स्थित नाभा हाउस स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। जरूरतमंद बच्चों में पाठ्य सामग्री देकर उनकी समस्याएं भी जानी। साथ ही हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, सचिव रविन्द्र राणा, गोपाल सती, मनोज ध्यानी, दिनेश पयाल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

उधर, बीस बीघा में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन के मौके पर पार्षद वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

जबकि, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र राणा की ओर से बीस बीघा तिराहे पर एक वेडिंग प्वाइंट पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवाजी नगर, बीस बीघा, बपुग्राम, सुमन विहार, मीरा नगर, वीरपुर खुर्द के कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल जी को अपनी शुभकामनाएं दीं।

भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से सत्यनारायण मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं अग्रवाल को दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, महामंत्री भूपेंद्र रावत, रवि शर्मा, आशीष जोशी, राजेश जुगरान, रामरतन रतूड़ी, नवीन चमोली, दीपक जुगरान, दीपक रावत आदि उपस्थित रहे।

रेलवे रोड स्थित आश्रम में संत-साधु समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें श्री अग्रवाल जी ने शिरकत करते हुए साधु समाज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संत समाज के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महामंत्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज महंत पुर्णानदं महाराज, स्वामी धर्मवीर दादूपथी महंत धर्मानन्द गिरी, महाराज, महंत हरिदास महाराज, महंत विवेकानंद सरस्वती, महाराज महंत कृष्णानंद, महाराज स्वामी सुंदरानंद सरस्वती, महाराज महंत आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी, महाराज महंत नित्यानंद गिरी, महाराज कोतवाल ध्यान दास, महंत निर्मल दास, महाराज  महंत नित्यानंद पुरी महाराज, महंत बलवीर सिंह महाराज, महंत सविंदर सिंह महाराज, महंत केवल्यानंद सरस्वती महाराज, महंत धर्मदास महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर प्रकाश आनंद महाराज, महंत परमानंद दास महाराज, मंहत संध्या गिरी महाराज ,स्वामी मूकेश वत्स महाराज, महंत कृष्णा कातं महाराज, महंत लोकेश दास महाराज आदि भारी संख्या में संत महात्मा उपस्थित थे।देर शाम घाट चौराहे से स्थानीय व्यापारियों और भाजपा सर्मथकों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री का भव्य केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर देवव्रत शर्मा, पवन शर्मा, रूपेश गुप्ता, शिवम टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, राहुल पाल सहित घाट रोड के व्यापारी, सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक  प्रेमचंद अग्रवाल  ने त्रिवेणी घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां गंगा की आरती करते हुए विश्व में सद्भावना, देश को कोरोना नामक महामारी से बचाए रखने की कामना की। इस अवसर पर गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया गया।

अपने जन्मदिन के अवसर  अग्रवाल जी ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं, बहनों और तमाम अन्य संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने उनके व्यक्तिगत आग्रह को स्वीकारते हुए जन्मदिन पर सामाजिक कार्य कर अपनी शुभकामनाएं दीं है, आप सभी अपना आशीर्वाद दें, जिससे वह प्रदेश के विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर करने के लिए मजबूती के साथ कार्य कर सकें।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!