मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री XI ने यह मैच 04 रन से जीता। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो – XI निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजानदास, श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, श्री देशराज कर्णवाल, भजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


