spot_img

 मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल ने वन, आबकारी, सिंचाई, विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन आदि विभागों के राजस्व सम्वर्द्धन एवं वसूली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से निर्धारित किये गये वार्षिक लक्ष्य, उसके सापेक्ष वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि लगभग 74 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है तथा राजस्व वृद्धि हेतु समस्त रेंज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।
श्री प्रतीक जैन द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों से राजस्व वसूली के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। बैठक में एआटीओ हरिद्वार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत राजस्व वसूली कर ली गयी है तथा एआरटीओ रूड़की ने बताया कि 80 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कर बकाया वाहनों पर बकाया वसूलने हेतु विशेष कार्यवाही करने के साथ ही प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
श्री प्रतीक जैन ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी राजस्व सम्वर्द्धन के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभाग के नियंत्रणाधीन रिक्त स्थलों पर वाहन पार्किंग आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुये राजस्व की वृद्धि पर विचार किया जाये। बैठक में खनन पर चर्चा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
बैठक में विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन विभागों के बारे में राजस्व सम्वर्द्धन की दृष्टि से विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा दिशा-निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि उनके विभागों में राजस्व बढ़ाने की क्या-क्या संभावनायें हो सकती हैं, के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव एक सप्ताह के भीतर देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर श्री अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, एआरटीओ हरिद्वार श्री रत्नाकर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभा शंकर मिश्रा, पर्यटन अधिकारी श्री सुरेश सिंह यादव, एआरटीओ रूड़की, सब रजिस्ट्रार सुश्री अपूर्वा सिंह, सुमेर चन्द, ईई यूपीसीएल श्री एस0एस0 उस्मान, श्री नवल शर्मा, एसडीओ वन विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
………………

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img