श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से गोल चौराहे से हिमलोक टेंट काॅलोनी (जीएमवीएन) के गेट तक मार्ग किनारे तथा मंदाकिनी नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान लगभग ढाई क्विंटल प्लास्टिक कचरा 30 थैलों में एकत्रित किया गया।

सफाई अभियान का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी सफाई व्यवस्था चंद्रकांत भट्ट ने किया तथा सफाई अभियान में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक नगर पंचायत मुकेश, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
सफाई अभियान के दौरान लगभग ढाई क्विंटल प्लास्टिक कचरा 30 थैलों में एकत्रित किया गया।


