Thursday, February 6, 2025
spot_img

आंगबाड़ी बहनों को दीवाली से पहले मिलेगा शानदार तोहफा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव पहुँचे। यमुनावैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के समेकित विकास के लिए कई अहम घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता,साधु संतों के सहयोग और सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है नए कृषि कानून लागू कर केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश के किसानों के हित में कार्य कर रही है। नई कृषि नीति के तहत विभिन्न फसलों का उत्पादन करने के वाले किसानों को जहां आधुनिक तकनीकी मिलेगी वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2025 तक विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। प्रधानमंत्री जी के उत्तराखंड के प्रति बेहद लगाव है। रेल सेवा,चारधाम,हवाई सेवाओं समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। तथा गरीबों के जीवन मे परिवर्तन आया है। देश के अंदर हर क्षेत्र में कई कार्य हुए है। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों व जवानों का मनोबल बढ़ाया है। होली,दीवाली,जन्मदिन को जवानों के बीच मनाया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत मजबूत,शक्तिशाली और गौरवशाली भारत बन रहा है। जिसकी हम सबने कल्पना की उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिया कि दीवाली से पहले आंगनबाड़ी बहनों को शानदार तोफा दिया जाएगा। सरकार ने आशा,ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन की सुविधा दी है।कोविडकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है उनके लिए वात्सल्य योजना लागू की है। शीघ्र ही आंगबाड़ी बहनों को एक तोफा दिया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी, कृषि व उद्यान मंत्री श्री सुबोध उनियाल,यमुनोत्री विधायक श्री केदार सिंह रावत,निवर्तमान विधायक श्री पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रमेश चौहान,पूर्व राज्य मंत्री श्री जगबीर भंडारी,जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित,एसपी श्री मणिकांत मिश्रा,एडीएम श्री तीर्थपाल सिंह,एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!