spot_img

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का फैसला, BJP महिला मोर्चा ने CM धामी का जताया आभार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बस यात्रा निःशुल्क किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की बहनों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच और आत्मीयता का प्रतीक बताया।

रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश की महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार की बहनों की तरह देखते हैं। यही कारण है कि महिलाओं की छोटी-बड़ी सुविधाओं और जरूरतों का भी उनकी सरकार विशेष ध्यान रखती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना, लखपति दीदी अभियान, महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े अनेक कदम इस संवेदनशील सोच को दर्शाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन पर दो दिनों की निःशुल्क बस यात्रा का निर्णय आर्थिक रूप से राहत देने के साथ-साथ बहनों के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव भी व्यक्त करता है। यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि “मुख्यमंत्री भाई” के रूप में प्रदेश की बहनों के प्रति जिम्मेदारी और स्नेह का संदेश है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की सभी बहनों की ओर से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करता है और साथ ही यह भी कहा कि महिला मोर्चा का विश्वास है कि महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए धामी सरकार की प्रतिबद्धता उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img