spot_img
spot_img

युवाओं को बजट से जोड़ेगा बजट क्वेस्ट 2026

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के तहत संचालित माय भारत प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से माय भारत बजट क्वेस्ट -2026 का आयोजन किया जा रहा है ।इस राष्ट्रीय स्तर की पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना,राष्ट्रीय आर्थिक विमर्श में उनकी सहभागिता बढ़ाना तथा विकास की प्राथमिकताओं के प्रति उनकी समझ को सुदृढ़ करना है ।माय भारत की उप निदेशक मोनिका नांदल ने बताया कि बजट क्वेस्ट की शुरुवात माय भारत प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन क्विज से होगी ।क्विज में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है ।इसमें बजट आधारित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और माय युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर भाग ले सकेंगे ।उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से चयनित विजेताओं को 17 फरवरी से 3 मार्च के बीच निबंध लेखन चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा ।राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश स्तर की मेरिट सूची 10मार्च को जारी की जाएगी ।12 मार्च के बाद राज्य स्तर के विजेताओं को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा ।mybharat.gov.in/quiz पर जाकर सीधे क्विज में प्रतिभागिता कर सकते है ।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img