spot_img
spot_img

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियो के सम्बंध में की बैठक

More articles

देहरादून :- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 शान्ति पूर्वक एवं निष्पक्ष रूप सम्पन्न कराने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य में लगे समस्त नोडल अधिकारियों के साथ जनपद में निर्वाचन कार्यों को लेकर बैठक ली। उन्होंने समस्त अधिकारियों का निर्देशित करते हुए कहा कि इस बार के निर्वाचन कार्य गत निर्वाचन की अपेक्षा भिन्न है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत शान्तिपूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराना अपने-आप में एक चुनौती है इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को इसमें विशेष ध्यान रखते हुए बिना किसी विवाद में पड़े अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने निर्वाचन हेतु गठिन विभिन्न निगरानी टीमों को सक्रिय रहकर निर्वाचन की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए कार्यों का सम्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग एवं शासन द्वारा जारी गाईडलाइन का अक्षरक्षः पालन कराने के निर्देश दिए गाईडलाइन का उल्लंघन होने सम्बन्धी शिकायतों/सूचनाओं पर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए गाईडलाइन में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्व सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन गतिविधियों के दौरान कोविड गाईडलाइन का परिपालन करवाने हेतु एक सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने स्तर से राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों से वार्ता कर उनको गाईडलाईन के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भलीभांति अवगत करा दें ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मैदान, हाॅल आदि स्थान का चयन कर विवरण रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग आदि की व्यवस्था अपने खर्चे पर करनी है तथा कहा कि पहले प्रत्याशी के चुनाव खर्च सीम 30 लाख, अस्सी हजार थी जो बढकर चालीस लाख हो गई है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ कार्मिकों की प्रशिक्षण आदि की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय रहते पूर्ण करें ताकि कार्यों को सुगमता से पूर्ण किया जा सके।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार, डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न नोडल/सह नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img