spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए हैं।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए हैं। करीब 12 बजे उनका हैलीकॉप्टर शेरसी हैलीपैड पर पहुंचा।
मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एव अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मौके पर पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत चौधरी, राज्यमंत्री श्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल,
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे
सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img