spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक दास मानसिकता एवं गुलामी के प्रतीकों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। उत्तराखण्ड के प्रति उनका लगाव सर्वविदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने में उत्तराखण्ड का भी योगदान है। रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के प्रयासों के सदृश हम संकल्पबद्धता के साथ इस दिशा में सहयोगी बने हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के वीर सेनिकों का मनोबल बढ़ाने का भी कार्य किया है। देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं तथा सैनिकों की समस्याओं से परिचित रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, सुश्री अद्वेत काला, रतन शाह, अनन्त विजय, श्री अतुल विश्नोही के साथ एस.पी.कोचर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद श्री तरूण विजय ने किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ बड़ी संख्या में सभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img