मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में लिट्यूप की 13 प्रजातियों का रोपण किया गया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित से मौनपालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौनपालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।



