spot_img
spot_img

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की गोष्ठी का आयोजन किया गया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार से मादक पदार्थ की बिक्री न हो तथा सभी मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस एवं सभी उप जिलाधिकारियों को इसकी निरंतर निगरानी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि विद्यालयों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा जैसे पदार्थों की बिक्री होने के सम्बन्ध में संयुक्त छापेमारी की जाए व ऐसा करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग्स निरीक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग द्वारा जनपद में स्थित मेडिकल स्टोर इत्यादि पर छापेमारी व चेकिंग करते हुए कहीं किसी के द्वारा दवाईयों की आड़ में ड्रग्स अथवा नशीले पदार्थों की बिक्री तो नहीं की जा रही है। उन्होंने जनपद स्तर पर अवैध ढंग से हो रही खेती के सम्बन्ध में सूचना गोपनीय तरीके से जनपद की स्थानीय अभिसूचना इकाई से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद मे प्रचलित चारधाम यात्रा अवधि में नशे का परिवहन होने के दृष्टिगत रैण्डम चेकिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थ के नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन करते हुए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे नेे अवगत कराया कि मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की अपेक्षा के क्रम में संपूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री देवभूभि 2025 यानि राज्य को हर हाल में 2025 तक ड्रग्स फ्री किए जाने हेतु संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के स्तर से निरन्तर जन जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। वर्तमान में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा व विद्यालयों के बन्द रहने के चलते पुलिस विभाग के स्तर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। वर्तमान समय में दिनांक 12 जून से 26 जून 2023 तक ‘‘नशे से आजादी‘‘ पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक पुलिस के स्तर से विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, व आम जनमानस के बीच जाकर 60 जागरूकता गोष्ठियां की जा चुकी हैं व इस सम्बन्ध में लगातार अधीनस्थों को निर्देश भी जारी किये गये हैं। पुलिस विभाग के स्तर से नारकोटिक्स पदार्थों की धर-पकड़ हेतु निरन्तर चेकिंग इत्यादि की जा रही है तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर छापेमारी भी की जा रही है, तथा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं। नशे के कुचक्र को तोड़ने हेतु जनपद सहित सभी 05 थानों पर एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
गोष्ठी में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी जखोली परमानन्द राम, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एचसीएस मर्तोलिया, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्द्धन भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला सूचना अधिकारी आर एल शाह, कृषि विभाग के प्रतिनिधि अजय टम्टा आदि उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img