spot_img
spot_img

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डाॅ आर राजेश कुमार ने आज जनपद के शहरी क्षेत्र में गतिमान स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून  : – जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डाॅ आर राजेश कुमार ने आज जनपद के शहरी क्षेत्र में गतिमान स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से दिलाराम चैक, बेहल चैक से सचिवालय तिराहा तथा परेडग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण के स्मार्ट सिटी परियोजना, लो.नि.वि एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी अन्तर्गत अब-तक किये गये कार्यों की फोटो सहित कार्यप्रगति आख्या शाम तक उपलब्ध कराने तथा भविष्य में होने वाले कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना का जिन साईटों पर कार्य गतिमान हैं तथा विभिन्न साईटों पर कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को कार्यस्थल पर शिकायत रजिस्टर रखने के निर्देश दिये गये हैं ताकि स्थानीय लोगों को यदि कार्य के दौरान कोई समस्या हो रही हो तो उसको रजिस्टर में अंकन करें तथा जायज समस्याओं को निस्तारित करने का प्रयास करें। उन्होंने स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारियों को प्रत्येक साईटों पर चस्पा किये गये स्मार्ट सिटी के बोर्ड पर एक दो शिकायती नम्बर जारी करने के निर्देश दिये जिन पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत/सुझाव उक्त नम्बर पर दे सकें। उन्होंने राजपुर रोड पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत विकसित किये जा रहे ड्रेनेज सिस्टम हेतु बनाई गयी नाली उंची होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने केे निर्देश दिये।


जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने विभिन्न स्थानों पर खुदी एवं उबड़-खाबड़ सड़क का समतलीकरण करते हुए उसे ठीक करने को कहा ताकि सड़कों में गड्डे के कारण किसी अप्रिय घटना ना हो। उन्होने परेड मैदान पर चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दियें। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को 15 अगस्त को परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पूर्व तैयार करने के निर्देश दिये ताकि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए परेड मैदान को आयोजन स्थल बनाया जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के वर्तमान में गतिमान कार्यों की साईट के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 11 साईटों पर कार्य गतिमान है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कार्यो में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ ही योजनाबद्ध तरीके से कार्यों की प्रगति बढाएं तथा निर्माण कार्यों के दौरान जनमानस को हो रही समस्या का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जाय।
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के सीजीएम श्रीराम मिश्रा, लो.नि.वि के अधिशासी अभियन्ता जे.एस चैहान सहित सम्मार्ट सिटी परियोजना एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img