spot_img

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को कल देर रात्रि से हो रही वर्षा के कारण कुछ जगहों पर हो रहे जल जमाव तथा कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को कल देर रात्रि से हो रही वर्षा के कारण कुछ जगहों पर हो रहे जल जमाव तथा कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने पन्तदीप पार्किंग, चमकादड़ पार्किंग तथा पन्तदीप पार्किंग के पास स्थित अण्डरपास का मुआयना किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां-जहां पर भी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति है, उसकी निकासी आज ही करना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये कि कांवड़ मेला से सम्बन्धित जो भी व्यवस्थायें-शौचालय, बिजली, पानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को चाक-चौबन्द रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि वर्षा के कारण जो कहीं-कहीं पर मेला क्षेत्र में जल जमाव हुआ है, उससे मच्छर आदि न पनपने पायंे, इसके लिये समय-समय पर फागिंग के अलावा दवा का छिड़काव करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश तिवारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्री राजेश गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे ।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img