spot_img
spot_img

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल देर शाम तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि को औचक निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल देर शाम तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि को औचक निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अवैध खनन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नियम के विपरीत खनन ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के साथ ही यदि कहीं अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में नदियों से अवैध खनन न हो इसके लिए निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान लांघा, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल आदि जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही वाहनों में जा रहे सामग्री का धर्म कांटे का भी औचक निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, तहसीलदार चमन सिंह, खनन अधिकारी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img