spot_img
spot_img

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में संचालित इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में संचालित इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इसी रोड से आराघर, आराघर से प्रिंस चौक, चकराता रोड, किशननगर चौक आदि स्थलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क के ब्लैक टॉप कार्य तेजी से करने तथा फुटपाथ कार्यों, वॉल पेंटिंग, भूमिगत विद्युत लाईन, ड्रेनज कार्यों हेतु बनाई जा रही नालियों को लिंक करते हुए, फुटपाथ एवं रंगरोगन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए श्रमिकों की संख्या और बढाने तथा प्रत्येक साईट पर कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधि0अभि लोनिवि प्रवीण कुश, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, विद्युत, आदि विभागों के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img