spot_img

जिलाधिकारी/पुनर्वास निदेशक मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को देर सायं पुनर्वास निदेशालय नई टिहरी में टीएचडीसी और पुनर्वास के अधिकारियों तथा भल्डगांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

 

जिलाधिकारी/पुनर्वास निदेशक मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को देर सायं पुनर्वास निदेशालय नई टिहरी में टीएचडीसी और पुनर्वास के अधिकारियों तथा भल्डगांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक में पुनर्वास निदेशक मयूर दीक्षित द्वारा भल्डगांव के विस्थापन को लेकर अधिकारियों एवं भल्डगांव के ग्रामीणों की बात को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा भल्डगांव का थर्ड पार्टी से जांच कराने तथा उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। इसमें सभी अधिकारियों और भल्डगांव के ग्रामीणों द्वारा सहमति जताई गई। ग्रामीणों द्वारा अपनी उपस्थिति में जांच कराने की बात कही गई। इसके साथ ही पुनर्वास निदेशक द्वारा तिवाड़गांव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने को कहा गया।

भल्डगांव के लोगों द्वारा काफी समय से विस्थापन की तथा तिवाड़गांव के लोगों द्वारा आंशिक प्रभावितों को समतुल्य भूमि दिए जाने की मांग की जा रही है।

बैठक में टीएचडीसी से अधिशासी निदेशक एल.पी. जोशी और महाप्रबंधक विजय सहगल, पुनर्वास से अधिशासी निदेशक आर.के. गुप्ता, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र नेगी, भल्ड गांव के ग्रामीण कमलू दास, सागर उनियाल सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img