spot_img
spot_img

सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

More articles

देहरादून :- उत्तराखंड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार को सेवानिवृत्त होने पर बुद्धवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई।
राजेश कुमार जी ने 2 फरवरी 1991 से 30 जून 2021 तक अपनी सेवाएं दी । राजेश कुमार जी ने मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के साथ ही विभाग में कई मुख्य कार्यो में भी अपने कर्तव्य की पूर्ति की।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना डॉ रणवीर सिंह चौहान  ने भी राजेश कुमार जी को सेवानिवृत्त होने और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर अपर निदेशक अनिल चंदोला ने भी राजेश कुमार की विभागीय सेवाओ की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने के अवसर पर राजेश कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह , उप निदेशक के एस चौहान , नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img