जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज तीसरे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि आज पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन केमरे द्बारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीमों द्बारा आज धारी देवी से कुण्ड बैराज तक सर्च रेस्क्यू व 
सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमें मौजूद रही।





