spot_img
spot_img

भाजपा नेताओं के साथ आए दिन मुलाकातों की वजह से सियासी गलियारों में हो रही चर्चाओं को पूर्व सीएम हरीश रावत ने हास्यास्पद करार दिया है।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भाजपा नेताओं के साथ आए दिन मुलाकातों की वजह से सियासी गलियारों में हो रही चर्चाओं को पूर्व सीएम हरीश रावत ने हास्यास्पद करार दिया है। भाजपा से नाता जोड़ने की संभावना को खारिज करते हुए रावत ने हंसते हुए कहा कि, इस उम्र क्या खाक….। ऐसा तो कभी हो नहीं सकता।मैं एक घायल योद्धा हूं। सभी लोग शिष्टाचारवश ही मुलाकात के लिए आ रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की आए दिन तारीफ करने की वजह बताते हुए रावत ने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे फैसले करेगा, उसकी तारीफ की ही जाएगी। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी एक अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन एक परिवार में केवल एक पेंशन समेत कुछ फैसले उन्होंने गलत लिए। धामी ने उसमें सुधार किया है। हां, जो गलत फैसले हैं ,उसके लिए विरोध भी किया जाएगा।नेता प्रतिपक्ष-प्रदेश अध्यक्ष के चयन में देरी को रावत ने सही बताया। कहा कि गंभीरता फैसलों में समय लगता है। गरम गरम खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष का फैसला कांग्रेस की भविष्य की दिशा भी तय करेगा। इसलिए समय लगता है लगे, लेकिन निर्णय अच्छा ही होना चाहिए। विस सदस्य बनने के लिए सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर रावत ने पार्टी नेताओं को भी सलाह दी कि वो भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी शुरू कर दें।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img