spot_img
spot_img

रामनगर में गुरु-चेली के बीच संपत्ति विवाद, मारपीट और धमकी के आरोपों से गरमाया मामला

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

रामनगर। रामनगर में किन्नर समाज की गुरु और चेली के बीच संपत्ति विवाद को लेकर मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। याना खान अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचीं, वहीं उनकी गुरु रेशमा खान ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखा। फिलहाल विवाद की वजह संपत्ति को लेकर बताया जा रहा है।

याना खान ने बताया कि वह रामनगर की रहने वाली हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। उनके अनुसार, वह अपनी गुरु रेशमा खान के साथ किसी मामले पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान जाहिर आलम अचानक घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। याना का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए उनके पड़ोसी लईक के साथ भी गाली-गलौज की गई। इसके बाद वह अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचीं।

याना खान ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई हैं और उनके घर की तारें काटने जैसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने इन घटनाओं को संपत्ति विवाद से जोड़ते हुए कहा कि संबंधित संपत्ति किन्नर समाज से जुड़ी है। उनके मुताबिक, संपत्ति के नामांतरण को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। याना ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, रेशमा खान भी अपना पक्ष रखने कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह करीब 40 से 50 वर्षों से रामनगर में रह रही हैं। रेशमा का आरोप है कि याना खान आए दिन उन्हें परेशान करती हैं और संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाती हैं। उन्होंने धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक युवक तमंचा लेकर उनके आसपास घूमता है। रेशमा ने पड़ोसी लईक के परिवार पर भी विवाद में हस्तक्षेप करने और मारपीट करने के आरोप लगाए।

रेशमा खान ने स्वीकार किया कि घटना के दौरान जाहिर आलम और याना खान के बीच विवाद हुआ था। उनके अनुसार, जाहिर आलम ने याना खान के साथ मारपीट की, लेकिन इससे पहले याना ने जाहिर के साथ बदतमीजी की थी और अपशब्द कहे थे। रेशमा का आरोप है कि बाद में पड़ोसी पक्ष के लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और मारपीट की।

फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img