spot_img
spot_img

हरिद्वार से 13 इंस्पेक्टरों का तबादला, एसएसपी ने विदाई देकर नई तैनाती के लिए किया रवाना

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद हरिद्वार जिले में तैनात 13 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती के लिए रवाना किया गया। रिलीव होने से पहले सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से कैंप कार्यालय में स्थानांतरित इंस्पेक्टरों के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विदाई कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने हरिद्वार में अधिकारियों द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए नई तैनाती पर भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

 

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, निरीक्षक राम किशोर सकलानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी और मनोहर सिंह को देहरादून भेजा गया है। वहीं, दिग्पाल कोहली, देवेंद्र सिंह रावत और जहांगीर अली को उत्तरकाशी में नई तैनाती मिली है।

 

इसके अलावा निरीक्षक शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और कुंदन सिंह राणा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून और प्रदीप बिष्ट को टिहरी भेजा गया है।

ट्रांसफर सूची

* राम किशोर सकलानी: हरिद्वार से रुद्रप्रयाग

 

* नरेंद्र सिंह बिष्ट: हरिद्वार से चमोली

 

* मनीष उपाध्याय: हरिद्वार से टिहरी

 

* मनोहर सिंह: हरिद्वार से देहरादून

 

* दिग्पाल कोहली: हरिद्वार से उत्तरकाशी

 

* शांति कुमार: हरिद्वार से देहरादून

 

* कमल मोहन सिंह: हरिद्वार से देहरादून

 

* गोविंद कुमार: हरिद्वार से रुद्रप्रयाग

 

* देवेंद्र सिंह रावत: हरिद्वार से उत्तरकाशी

 

* वीरेंद्र चंद्र रमोला: हरिद्वार से देहरादून

 

* प्रदीप बिष्ट: हरिद्वार से टिहरी

 

* कुंदन सिंह राणा: हरिद्वार से देहरादून

 

* जहांगीर अली: हरिद्वार से उत्तरकाशी

 

रिलीव होने से पहले पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, निरीक्षकों ने भी अधिकारियों का आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img