spot_img
spot_img

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश भर में ‘आयुष्मान भवः’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान को राज्य में सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा गया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश भर में ‘आयुष्मान भवः’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान को राज्य में सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा गया। आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ के अवसर पर कोरोनेशन जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक राजपुर खजानदास ने प्रतिभाग किया। ‘आयुष्मान भवः’ अभियान के तहत गांवों में स्वास्थ्य मेलों के आयोजनों के साथ ही सेवा पखवाड़े में चलने वाले अभियानों के तहत सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों,अस्पतालों में पीएम मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मुफ्त स्वास्थ्य जांच व उपचार किया जाएगा।
माननीय विधायक राजपुर खजान दास ने ‘आयुष्मान भवः’ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिंदुस्तान के लिए यह बहुत बड़ी पहल है। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ यह अभियान शुरू किया गया है। इससे लोगों के अंदर एक नई क्रांति आएगी और स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह सेवा पखवाड़ा चलेगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह सेवा पखवाड़ा न्याय पंचायतों, ब्लाकों, हेल्थ एवं वैलनेस सेंटरों में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ शिखा जंगपांगी सहित अन्य चिकित्सक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img