spot_img
spot_img

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया की स्थापना के 19 वर्ष बाद अस्पताल अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहिया में प्राथमबार अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जा रही है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से क्षेत्र में गर्भवती महिला एवं मरीज़ों को रही समस्या से अवगत कराया था, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम की इस पहल से करीब 180 गांवों की गर्भवती और मरीजों सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच मशीन भेज दी गई है। आगामी माह फरवरी के प्राथम सप्ताह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन कार्य करने लगेगी, जिस हेतु उप जिला अस्पताल विकासनगर के रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में दो दिन सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे।

क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा की मांग की जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया की स्थापना के 19 वर्ष बाद अस्पताल अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से गर्भवती और मरीजों को परेशानी हो रही थी। नवंबर माह में जिलाधिकारी ने कालसी ब्लॉक स्थित जनता दरबार में पहुंचे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के कारण हो रही समस्या के बारे में बताया।

डीएम ने क्षेत्रवासियों की परेशानी को समझते हुए सीएमओ को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। फरवरी के पहले सप्ताह में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच के लिए विकासनगर नहीं आना होगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img