spot_img
spot_img

आपदा की दृष्टिगत चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को वैकल्पिक ट्रेक के रूप में उपयोग में लाये जाने के लिए कयास शुरू।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसने द्बारा चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा की दृष्टिगत चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने के लिए इस पैदल ट्रेक मार्ग का निरीक्षण हेतु दिनांक 09-08-2024 को चौमासी से एक दल रवाना हुआ था, जिसमें उनके साथ नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता,लो.नि.वि., उखीमठ, जुगल किशोर चौहान, सहायक वन संरक्षक, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर डा. कृष्ण सिंह सजवाण, भू वैज्ञानिक, रुद्रप्रयाग मौजूद रहे इस टीम द्वारा रेका खर्क तक मौका मुआयना कर दिनांक 10-08-2024 को चौमासी वापस पहुंचे। संयुक्त टीम द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
इस टीम मैं अन्य सदस्य मुलायम सिंह, ग्राम प्रधान, चौमासी डीडीआरएफ से जगमोहन व नरेंद्र वन विभाग से नवीन प्रसाद, वन आरक्षी अंशुल, बद्री आदि मौजूद रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img