spot_img
spot_img

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों जोरो पर, केके मिश्रा ने परेड मैदान का किया निरीक्षण

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित होगा। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने गुरुवार को परेड मैदान में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
गुरुवार शाम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने आगामी 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच के अलावा मैदान में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी को गरीमामय कार्यक्रम को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं को पूरा करने को कहा।
इस मौके पर केके मिश्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मैदान में आयोजन को लेकर कोई कमी न रह जाएए इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इसलिए समय रहते सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img