spot_img
spot_img

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील विकासनगर एवं डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में सुद्धोवाला में अम्बेडकर कालोनी के समीप लोगों द्वारा कराब 06 बीघा भूमि पर घेरबाड़ कर अतिक्रमण किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील डोईवाला में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम मारखमग्रान्ट में शासकीय भूमि पर तार पीलर से घेरबाड़ कर अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए गए है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img