spot_img
spot_img

बद्रीश संघर्ष समिति के बैनर तले कल बदरीनाथ धाम में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

चमोली (प्रदीप भण्डारी ):- बद्रीश संघर्ष समिति के बैनर तले कल बदरीनाथ धाम में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य चार धाम यात्रा को खोलने तथा देवस्थानम बोर्ड को भंग करना है । बदरीनाथ धाम में इसको लेकर एक आवश्यक बैठक राजेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जन आक्रोश रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई ।
बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि चार धामों के कपाट खुलने के बाद से अब तक यात्रा प्रारंभ नहीं हो पाई है , जिससे स्थानीय कारोबारियों ,तीर्थ पुरोहितों ,पुजाराहों व हकहकूकधारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली के आयोजन का मुख्य देश माननीय न्यायालय तक जनता की भावना को पहुंचाना ह।
ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू करने के साथ ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की भी मांग करते हैं।
जन आक्रोश रैली में बामणी, माणा,पांडुकेश्वर, जोशीमठ आदि गांव के हकहकूकधारी धारी ,तीर्थ पुरोहित, पुजारी ,व्यापारी, होटल व्यवसायी शामिल होंगे।
जन आक्रोश रैली में ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित समिति, डिमरी केंद्रीय पंचायत, बद्रीश संघर्ष समिति, बदरीश पंडा समिति ,व्यापार संघ बदरीनाथ, आदि शामिल रहेंगे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img