spot_img
spot_img

ओवर रेटिंग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारी बारिश के चलते श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के सड़क एव पैदल रास्ते बाधित हो गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन हैली सेवाओं की मदद से ही खाद्य सामग्री एव पशु चारा विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करवा रहा है। इस स्थिति का फायदा उठाकर कई व्यापारी पशु चारे की काला बाजारी कर रहे हैं। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसी शिकायतों की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि गौरीकुंड क्षेत्र में कुछ व्यापारियों द्वारा संचालित पशु चारा की दुकानों पर व्यापारियों द्वारा ओवर रेटिंग करने की शिकायत मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि 700 रुपए के दाम पर बिकने वाला पशु चारा का कट्टा 1000 से 1200 रुपए के दाम पर बेचा जा रहा है। वहीं घोड़े खच्चर संचालकों को पशु चारा देने में व्यापारी आनाकानी भी कर रहे हैं। बताया कि इन शिकायतों पर जांच करवाई जा रही है पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस कठिन स्थिति में व्यापारियों को तय दामों पर ही चारा बेचने की अपील भी की है।

हैली सेवाओं से पहुंचाया पशुओं का चारा

प्रशासन इंसानों के साथ ही बेजुबान जानवरों के लिए भी संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर फंसे हुए घोड़े खच्चरों के लिए साढ़े चार टन पशु चारा हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि गौरीकुंड क्षेत्र के पशु पालकों के लिए चीरबासा हेलीपैड पर साढ़े चार टन पशु चारा अब तक पहुंचाया जा चुका है। घोड़े खच्चर संचालक अपने पशुओं का लाइसेंस या अन्य प्रपत्र चीर बासा हेलीपैड पर प्रशासन की टीम को दिखाकर पशु आहार प्राप्त कर सकते हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img