spot_img
spot_img

प्रदेश की राजधानी दून के रेसकोर्स स्थित मैदान में गांधी शिल्प बाजार/खादी महोत्सव 2023 मेले में शनिवार को विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पहुंचकर हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

प्रदेश की राजधानी दून के रेसकोर्स स्थित मैदान में गांधी शिल्प बाजार/खादी महोत्सव 2023 मेले में शनिवार को विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पहुंचकर हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आज हाथो से बनी वस्तुओं का चलन फिर से बढ़ रहा है। उत्तराखंड हस्त निर्मित वस्तुओं का बाज़ार भी आज तेजी से अपनी जगह बना रहा है।
एक सप्ताह से शुरू हुए मेले मे देश भर से आए हस्तशिल्पी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मेले के आयोजक अनिल चंदोला ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के साथ ही देश के कोने कोने से यहां पहुंचे हस्तशिल्पियों के बनाए सामान की बिक्री को आमजन उमड़ रहे हैं।
मेले में आए शिल्पियों की मेहनत को सराहा जा रहा है। शिल्पियों की कारीगरी से बने सामान को को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल के माध्यम से देश के कोने कोने में पहुंचाने का काम किया है। आज कारीगर को उसके माल का पूरा पैसा मिल रहा है। मेले में एपन,लोकल फाइबर क्राफ्ट, टेरा कोटा, वुड कार्विंग, मधुबनी पेंटिंग,एंब्रॉयडरी, जूट से बने प्रोडक्ट के साथ ही वूलन के प्रोडेक्ट के स्टाल के साथ ही दर्जनों स्टॉल लगाए गए हैं।
मेले में शाम को हंसा सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसके कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर भारतीय ग्रामोत्थान संस्था आयोजन समिति द्वारा
कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा मेला आगामी 23अक्तूबर तक चलेगा।
शनिवार इस अवसर पर एनआरएलएम के राज्य परियोजना प्रबंधक शशांक, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर मेडिकल राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल,
अतुल चंदोला, भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की अध्यक्ष गीता,उत्तराखंड शिल्प रत्न अवार्ड बीना पुंडीर,फिलफोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत राना,रविंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img