spot_img
spot_img

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

आज दिनांक 30 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है जिसके माध्यम से हम अपने बुथो के प्रत्येक कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के इस लोकसभा चुनाव के अंतर्गत केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के माध्यम से लोगों के बीच में जाना है और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाकर भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है।
टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिला ने सभी युवा साथियों एवं महिलाओं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और स्वागत किया और बताया कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता मोर्चे का बूथ अध्यक्ष की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हुआ है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने युवाओं के उनका भविष्य किस प्रकार सुरक्षित हो सके इसके लिए कानून बने हैं और हमारी माता बहनों के लिए सुरक्षा प्रदान की है कई योजनाओं के माध्यम से सभी को कहीं ना कहीं कोई लाभ प्राप्त हुआ है सरकारी नौकरियों में हमारी मातृशक्ति को 30% आरक्षण हमारी सरकार ने दिया है लखपति दीदी के रूप में आज हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के सह प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत संकेत नौटियाल संदीप मुखर्जी विपुल मंडोली अर्चित डाबर तरुण जैन महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी सुषमा कुकरेती आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img