spot_img

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून दिनांक  :-  सचिव/सविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के तत्वाधान में आज प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला एवं चकराता न्यायालयों में कोविड-19 महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर क्लेम, पुलिस एक्ट, वन सम्बन्धित मामलें, घरेलू हिंसा सम्बन्धित मामलें, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, चैक बाउन्स फौजदारी से सम्बन्धित मामलें एवं अन्य सभी ऐसे प्रकृति के वाद जिनमें समझौता किया जा सकता था, वह सभी मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में आॅनलाईन वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित किये जाने का प्रयास किया गया।
उक्त लोक अदालत का आयोजन इलैक्ट्रानिक मोड/वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसमें मोटर प्रतिकर वाद में 39 वाद का निस्तारण किया गया और जिसके फलस्वरूप 48908600/-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाई गयी। सर्वाधिक वाद तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष्श देहरादून द्वारा निस्तारित किये गये। इसी प्रकार 36 ऋण वसूली वाद, 375 फौजदारीवाद, 12 वैवाहिक वाद, 51 दीवानी वाद, 17 बिजली, वाटर बिल आदि वादों का निस्तारण किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित मामलों हेतु 19 पीठों का गठन किया गया था। गठित पीठों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 837 मुकदमों का निस्तारण किया गया तथा 69126600/- रूपये की धनराशि पर समझौता हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के बैंक रिकवरी के मामले निस्तारित किये गये। लोक अदालत में 42 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया तथा रू0 3109742/- राशि की रिकवरी की गयी।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img