spot_img
spot_img

दीपावली पर मुख्यमंत्री आवास में भी लगा सीएम के शुभचिंतकों का तांता

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। पिछले तीन दिनों में लगभग 7 हजार लोग सरकारी आवास में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दे चुके हैं। प्रदेशभर से आए लोगों का धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की। इसी दौरान समय निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। वह पक्ष और विपक्ष के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने पहुंचे, जिसे उत्तराखण्ड में राजनैतिक सौहार्द की एक शानदार परम्परा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को एक सफल प्रशासक के साथ ही बेहद विनम्र और मिलनसार राजनेता माना जाता है। जब भी कोई त्यौहार आता है वह प्रदेश के सी पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही बड़े बुजुर्ग नेताओं से मिलने उनके घर पहुंचते हैं और उन्हें शुभकानाएं देते हैं। वह जानते हैं कि जिस प्रदेश में राजनैतिक सौहार्द होता है वो खुद ही तरक्की की राह पर दौड़ पड़ता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की खासियत यह भी है कि वह अपने से वरिष्ठ राजनेताओं का हमेशा सम्मान करते हैं और समय समय पर उनसे मिलकर मार्गदर्शन भी लेते रहते हैं। फिर चाहे वो राजनेता सत्ता पक्ष के हों या फिर विपक्ष के। उन्हें मालूम है कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी उतना ही महत्व है जितना कि सत्तापक्ष का, इसीलिए धामी विकास के मामले में राजनैतिक विद्वेष की लकीर कभी नहीं खींची। अबकी बार दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भुवन चन्द खण्डूड़ी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी आदि राजनेताओं से मिलकर उन्हें शुभकानाएं दीं। सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए उनके घर पर भी प्रदेशभर से हजारों शुभचिंतक पहुंचे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के अधिकतर विधायक भी दीप पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री धामी से मिलने मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img