spot_img
spot_img

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर * उत्तराखंड राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास में नशामुक्ति एक अनिवार्य कदम विषय पर आयोजित किया गया एक दिवसीय वेबिनार*

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

02 अक्टूबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उत्तराखंड राज्य के सामाजिक – आर्थिक विकास में नशामुक्ति एक अनिवार्य कदम विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी की अध्यक्षता में संम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार जी ने किया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय परिवार द्वारा झंडा रोहण किया गया तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया व पुष्पगुच्छ अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में उत्तराखंड राज्य के सामाजिक – आर्थिक विकास में नशामुक्ति एक अनिवार्य कदम* विषय पर *एक दिवसीय वेबिनार में डॉ. संदीप कुमार ने सभी छात्र छात्राओं, कर्मचारियों, तथा प्राध्यापकों को ड्रग्स उत्पादों का प्रयोग न करने तथा अपने आसपास के वातावरण को नशा मुक्त करनेहेतु प्रेरित किया, व नशे तथा तम्बाकू सेवन से होने वाली सामाजिक दुषप्रभावों की जानकारियां छात्र-छात्राओं के साथ साझा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल , उत्तराखंड के भूगोल विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. एम.एस. पंवार जी ने वेबनार में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य बनने से अब तक – बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य, व रोजगार के अवसर के अभाव में पहाड़ों से तेजी से पलायन हुआ है जिसका प्रभाव जलवायु परिवर्तन, भूमि उपयोग, फसलों के उत्पादन पर पड़ा है, जिससे उत्तराखंड का सामाजिक आर्थिक विषय कहीं न कहीं बाधित हुआ है। प्रोफेसर पंवार जी ने अपने वक्तव्य में नशे के बढ़ते उपयोग तथा नशे से राज्य की युवा पीढ़ी पे पढ़ रहे दुष्प्रभावों से सभी अवगत करवाया। पंवार जी ने सामाजिक आर्थिक विकास हेतु उत्तराखंड के पर्वतीय परिपेक्ष्य में उपयोगी सुझाव वेबिनार में सबके सम्मुख रखे, जिसमे टिहरी बांध के द्वारा निर्मित 42 वर्ग किलोमीटर पर फैली झील के निकट विभिन प्रकार की सब्जी, औसधीय पौधों, व उच्च किस्म की फसलों के उत्पादन करने का सुझाव दिया। जो युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवायेगा व क्षेत्रीय लोंगो के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देगा ।
अंत मे प्राचार्य जी ने मुख्य अतिथि प्रो. एम. एस. पंवार जी के द्वारा दिये गए सुझावों का समर्थन करते हुए मुख्य वक्ता का इस वेबिनार में अपना बहुमूल्य समय देंने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत मे प्राचार्य जी ने सभी कर्मचारियों, प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी।
कार्यक्रम के समाप्त होने पर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने वेबिनार में जुड़े मुख्य वक्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य, तथा सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों,व छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ संदीप कुमार, डॉ. बी. आर. बद्री, डॉ.अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर तथा डॉ. के.एल. गुप्ता व अन्य कर्मचारीगण के साथ कई छात्र/ छात्रायें ऑनलाइन लिन्क द्वारा उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img