spot_img
spot_img

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के सुअवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बालक राम भद्री जी के सानिध्य में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के सुअवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई तथा रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप कुमार द्वारा छात्र/छात्राओं को सरदार बल्लभ भाई पटेल के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि कैसे पटेल जी ने देश को एक अखंड भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एवं स्वतंत्रता के बाद भी जिस दूरदर्शिता और राजकीय कौशल्य के साथ सरदार पटेल जी ने हमारा नेतृत्व किया उसके लिए सभी भारतीय उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगें। उनका समग्र जीवन वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक अनंत स्रोत है। इसी क्रम में डॉ. बी.आर. भद्री जी द्वारा छात्र/छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के सम्मुख राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ पढ़ी गई तथा सभी के द्वारा शपथ ली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह जी के शुभकामनाएं संदेश को छात्र/छात्राओं के सम्मुख प्राध्यापकों द्वारा प्रेषित कर सरदार पटेल जी के जीवन मूल्यों को जीवन मे अंगीकार करने पर जोर दिया तथा रन फ़ॉर यूनिटी के माध्यम से एकता एवं भाई चारे के संदेश दिया । महाविद्यालय में रन फ़ॉर यूनिटी के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्र/छात्राओं ,प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा- कु0 काजल ने प्रथम स्थान, कु0 हिमांशी द्वितीय स्थान, व कु0 अंजली तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह जी ने रन फ़ॉर यूनिटी के अंतर्गत ,दौड़ प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को बढ़ाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। एकता दिवस के शपथ कार्यक्रम व रन फ़ॉर यूनिटी की दौड़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बी.आर.भद्री,डॉ. एस. पी. भट्ट, डॉ. अनुरोध प्रभाकर , डॉ. के एल.गुप्ता, कर्मचारी श्री मनोज सिंह राणा, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री रोशन लाल, श्री गंभीर सिंह व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img