spot_img
spot_img

रा. इ.का. एकेश्वर के भवन पर गिरा ओवरलोड पिकअप वाहन

More articles

आज दिनांक  03/03/2023  प्रातः 10:50 बजे रा0 इ0 का0 एकेश्वर के कम्प्यूटर कक्ष पर एक ओवरलोडेड पिकअप वाहन UK12CA 0105 अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए निचे लुढकता हुआ गिर गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में चालक सहित दो लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की वजह ओवरलोड होना और वाहन का चढ़ाई पर ब्रेक न लगना बताया जा रहा है। हादसे में चालक व दो नेपाली मजदूर घायल हुए जिन्हें 108 की मदद से चिकित्सालय भिजवाया गया। इस हादसे से रा. इ. का. एकेश्वर का कम्प्यूटर कक्ष व स्टाफ रूम छतिग्रस्त हो गया हैं।

जहाँ पर यह हादसा हुआ वहाँ पर तीव्र घुमाव के साथ साथ चढ़ाई भी हैं जिससे हर समय हादसे की संभावना बनी रहती हैं। 17 वर्ष पूर्व भी यहाँ पर इसी प्रकार एक वाहन गिर गया था । हादसे की सूचना सभी उच्चाधिकारियों को दे दी गई हैं ।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img