spot_img

पुलिस ने भगीरथ राणा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी संकेत राणा को गिरफ्तार कर लिया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

सीमांत क्षेत्र खटीमा में पुलिस ने कुआंखेड़ा गांव में हुए भगीरथ राणा हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी और पत्नी के प्रेमी संकेत राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही भगीरथ राणा की हत्या की थी। वहीं, 13 फरवरी को भगीरथ राणा के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. जिसके बाद अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।खटीमा कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में बीते रोड पुलिस ने घर के पास गड्ढे में एक लाश बरामद की थी। मृतक की पहचान भगीरथ राणा के रूप में हुई, जो कुआं खेड़ा गांव का ही निवासी था। खटीमा पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक भगीरथ राणा की पत्नी का गांव के ही एक युवक संकेत राणा के सा थ प्रेम प्रसंग था।पुलिस ने संकेत राणा को पकड़कर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि भगीरथ राणा को दोनों के बारे में पता चल गया था। इसलिए दोनों ने मिलकर भगीरथ राणा की हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर नहर के किनारे गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने भगीरथ राणा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी संकेत राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img