spot_img

13 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली का प्रस्ताव तैयार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून : – प्रदेश में करीब 13 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली का प्रस्ताव तैयार हो गया है। यह प्रस्ताव गुरुवार को ऊर्जा मंत्री के सामने रखा गया। उधर, मंत्री हरक सिंह रावत ने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बातचीत की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 100 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की । इसके तहत करीब सात लाख घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट के हिसाब से पूरी बिजली फ्री हो जाएगी, जबकि करीब छह लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिल में से 100 यूनिट बिजली फ्री कर दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि इस योजना को लेकर उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत हो चुकी है। गुरुवार को उनके पास प्रस्ताव आया है, जिससे 2ल होगी। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। जिस पर कैबिनेट अंतिम निर्णय लेगी।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img