आज दिनाँक 09 अगस्त 2022 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया I रैली का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए०एन० सिंह जी ने कहा कि पूरा भारत वर्ष स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव ’ को राष्ट्रीय पर्व की तरह मना रहा है जिसमे हम सभी की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए, इस वर्ष 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हमे हर घर तिरंगा अभियान के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसी क्रम में प्राचार्य जी महाविद्यालय स्तर पर लगातार इस तरह के जनजागरूकता अभियान चलाकर आम जन को जागरूक करने के इस सफल प्रयास की सराहना की I महाविधालय के प्राचार्य प्रोo ए०एन०सिंह जी ने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सभी देशवासी अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज की गौरवशाली गरिमा का अनुपालन करते हुए आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक नियमानुसार तिरंगा फहराएगें साथ ही अपने आस पास के लोगो को भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगेंI

कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. बी आर. बद्री ,डॉ.एस. पी. भट्ट , डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. संतोषी , डॉ. कन्हैया लाल गुप्ता एवं कर्मचारीगण श्री मनोज राणा, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री राजपाल, श्री अनिल , श्री रोशन के अतिरिक्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मलित रहे।
राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का किया आयोजन


