spot_img
spot_img

ई-श्रम पोर्टल से संबंधित जन-जागरण/पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 अप्रैल 2022 को प्रातः 10 बजे “द फाॅरेस्ट व्यू होटल” नरटाज चैक, देहरादून रोड़ ऋषिकेश (निकट बीएसएनएल आॅफिस) में किया जा रहा है।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

सहायक श्रम-आयुक्त ऋषिकेश के.के गुप्ता ने अवगत कराया है कि असंगठित श्रमिकों, लघु व्यापारी, कृषि मजदूरी, मछुआरों, पशुपालकों, मनरेगा श्रमिकों, आशा, आंगबाडी, भोजनमाता, सफाई कर्मचारी इत्यादि का ई-श्रम पोर्टल से संबंधित जन-जागरण/पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 अप्रैल 2022 को प्रातः 10 बजे “द फाॅरेस्ट व्यू होटल” नरटाज चैक, देहरादून रोड़ ऋषिकेश (निकट बीएसएनएल आॅफिस) में किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया है कि 18 अप्रैल 2022 को प्रातः 10 बजे सचिव श्रम भारत सरकार का कार्यक्रम ई-श्रम, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस-ट्रेडर्स) के संबंध में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक “द फाॅरेस्ट व्यू होटल” नरटाज चैक, देहरादून रोड़ ऋषिकेश (निकट बीएसएनएल आॅफिस) में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें असंगठित श्रमिकों, लघु व्यापारी, कृषि मजदूरी, मछुआरों, पशुपालकों, मनरेगा श्रमिकों, आशा, आंगबाडी, भोजनमाता, सफाई कर्मचारी आदि संबंधितों को पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर सहित शिविर में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को उनके कार्यालय एवं संस्थान में कार्यरत संबंधित कार्मिकों/श्रमिकों को शिविर मेें आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर आदि विवरण सहित शिविर में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img