spot_img
spot_img

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व में मिला हथिनी का शव, पहाड़ी से गिरने की आशंका

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल में हथिनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह गश्त के दौरान वनकर्मियों को पहाड़ी के नीचे हथिनी का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने पहाड़ी के नीचे हथिनी का शव देखा। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और डॉक्टर को बुलाकर जंगल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद हथिनी के शव को जंगल में ही दफना दिया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। वन विभाग की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हथिनी की मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। शव से उठने वाली दुर्गंध हवा के साथ कॉलोनी तक पहुंच रही थी।

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष के बीच थी। उसका शव पहाड़ी के नीचे बरामद हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img