spot_img
spot_img

मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय नदी पर बने पुल के बहने से ट्रैक पर फंसे लोगों का रेस्क्यू

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय नदी पर बने पुल के बहने से ट्रैक पर फंसे लोगों का रेस्क्यू जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की निगरानी में सफलता पूर्वक जारी है। फंसे हुए लोगों का संपर्क उनके परिजनों से कराए जाने के साथ ही उन्हें जिला प्रशासन की ओर से फूड पैकेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 51 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 27 लोग, दिल्ली के आठ, दो लोग आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना, एक गुजरात के श्रद्धालु हैं। वहीं 12 स्थानीय एवं उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटन इसमें शामिल हैं। अन्य सभी लोगों को भी सुरक्षित रेस्क्यू करने को संबंधित विभागों की टीम मौके पर मौजूद है।

 

 

 

 

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img