प्रदेश के माननीय अध्यक्ष( राज्यमंत्री) अनुचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की। उन्होंने जनपद में अनुसूचित जाति कल्याण के लिए हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये! माननीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे अनुसूचित जाति के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाय! उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल लक्ष्य प्राप्ति पर न टिके रहे, ब्लकि शासन से और अधिक धनराशि की मांग करें तथा जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करें! माननीय अध्यक्ष ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के लोग मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जाय!
स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान माननीय अध्यक्ष ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाना है! पलायन को रोकना है! ऐसा तभी संभव हो सकेगा जब हम गरीबों को स्वरोजगार स्थापना में सहयोग प्रदान करेगें! उन्होंने महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये कि यदि स्वरोजगारपरक योजनाओं के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के आवेदनकर्ता के ऋण आवेदन बैंक स्तर पर लम्बित रखे जाते हैं तो आयोग को अवगत कराये! आयोग द्वारा सम्बन्धित बैंक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी!
जनपद के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान माननीय अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों को दिये! उन्होने कहा कि जनपद के कुछ क्षेत्रो से शिकायतें मिल रही है कि कई-कई वर्षो से सड़क निर्माण कार्य लटके पड़े हैं! उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने में लापरवाही न बरती जाय अन्यथा आयोग द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी!
माननीय अध्यक्ष ने उरेडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों को सोलर प्लान्ट स्थापना के लिए प्रेरित किया जाय!
माननीय अध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी एवं नगर निकायों के अधिकारियों को सफाई कर्मियों की आवासीय समस्या व अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये!
जिला पूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान माननीय अध्यक्ष ने वास्तविक पात्र लोगों को ही खाद्य वितरण प्रणाली के तहत लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये!
माननीय अध्यक्ष ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि उद्यान विभाग के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया जाय ताकि पता चल सके कि कार्य धरातल पर हो रहे हैं अथवा नहीं!
माननीय अध्यक्ष ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा विभागीय योजनाओं से जिन लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है उनकी सूची जनपद के जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करायी जाय!
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, सीडीओ वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ एचएस ह्यांकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, ईंई लोनिवि एमसी तिवारी, ग्रानिवि वीके जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे!
जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़।


