spot_img

राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत हुआ द्वितीय अभिविन्यास कार्यक्रम

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में आज दिनाँक 1 सितंबर 2022 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह जी की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सन्दीप कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय में नय आगुन्तक बी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अंतर्गत द्वितीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए डॉ. संदीप कुमार ने महाविद्यालय में नय आगुन्तक बी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं का स्वागत किया तत्पश्चात छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। तथा, छात्र/छात्राओं को यह बताया कि वो किन किन विषयों का चयन कोर, मेजर , माइनर इलेक्टिव, सह-पाठ्यक्रम एवं कौशल विकास में करेगें जिसके संदर्भ में छात्र/छात्राओं से प्रपत्र भी भरवाये गए। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने छात्र/छात्राओं को अवगत कराया कि कौशल विकास, माइनर इलेक्टिव व सह-पाठ्यक्रम के अंतर्गत सभी विषयों के तीनों वर्षों में पढाये जाने वाले पाठ्यक्रमों के प्रकरणों से अवगत कराया साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु राष्ट्रीय छात्रवृति योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी तथा ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु छात्र/ छात्राओं को निर्देशित किया।
अभिविन्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के क्रियान्वयन को सुविधाजनक बनाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की जिससे छात्रों को विषय चयन में सुविधा जनक हो सके। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय ने कोर तथा मुख्य विषयों के चयन के अतिरिक्त महाविद्यालय में संचालित अन्य क्रियाकलापों पर अपना वक्तव्य दिया जिसमें शिक्षा, अनुशासन, कौशल विकास एवम् खेल कूद-प्रतियोगिताएं शामिल रही। प्राचार्य जी ने कहा कि महाविद्यालय में सभी विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से चल रही है सभी छात्र/छात्राओं को पठन-पाठन हेतु नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित रहना है। सभी को महाविद्यालय को ग्रीन एवं क्लीन कैंपस बनाय रखने में भी सहयोग करना है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने सभी को बधाई प्रेषित की।
अभिविन्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजीव भट्ट, डॉ. बी.आर भद्री, डॉ. संतोषी, डॉ. के. एल. गुप्ता कर्मचारीगण श्री मनोज राणा, राजेन्द्र सिंह, श्री रोशन लाल आर्य, श्री राजपाल सिंह, श्री अनिल सिंह एवं अंजली, संजय, सुमित, प्रिया, दीक्षांत, रेणु, पूजा, हिमांशी आदि छात्र/छात्रएं उपस्थित रहें।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img