Saturday, January 18, 2025
spot_img

वरिष्ठ पत्रकार व शक्ति समाचार पत्र के संरक्षक कैलाश पांडे का निधन

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

अल्मोड़ा :-  जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व शक्ति समाचार पत्र के संरक्षक कैलाश पांडे के निधन पर पत्रकारों, राजनीतिक दलो और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक जताया है। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर बाद उनके घर से विश्वनाथघाट ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पांडे के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, सहित प्रमोद जोशी, किशन जोशी, हिमांशु लटवाल, हर्षवर्धन पाण्डे, नवीन उपाध्याय, राजेंद्र धा​नक, यासिर खान, रोहित भट्ट, दीप बोरा, प्रमोद डालाकोटी, अनिल सनवाल, डीके जोशी, जगदीश जोशी, संतोष बिष्ट, कमलेश कनवाल, पवन नगरकोटी, नसीम अहमद,  निर्मल उप्रेती, हरीश भंडारी, विभू कृष्णा, भूमिका भंडारी, कंचना तिवारी, अमित उप्रेती, कपिल मल्होत्रा, प्रकाश भट्ट, ब्रजेश तिवारी, रमेश जड़ौत, दीपक मनराल, चंदन नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, गोपेश ​उप्रेती, एस एस कपकोटी आदि पत्रकारों ने दुख जताया है। 

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img

Latest

error: Content is protected !!